Hindi Saptah Special Assembly
711 total views
विषय – हिंदी कहानियों का इतिहास एवं महत्त्व |
सभा का आरम्भ गायत्री मन्त्र से हुआ | सभा का संचालन सहज सलूजा (कक्षा 3स ) एवं काशवी पांडेय (कक्ष २ब )ने किया | सहज सलूजा ने कहानियों के इतिहास एवं महत्त्व की जानकारी दी |
तान्विका (2ब) सान्वी (3) ने सभा में दो दोस्तों की कहानी सुनाई |उसके बाद कुछ विद्यार्थी जैसे अभिमन्यु, काशवी,गार्गी,आराध्य,मनस्वी,आर्या ने अपनी पसंदीदा कहानी की किताब दिखाकर उससे मिलने वाली सीख के बारे में बच्चों को बताया |
आर्या द्वारा बनाये गए कहानी के चित्रों का प्रदर्शन हुआ | सभा को और रोचक बनाने के लिए कुछ पहेलियाँ दिखाई गयी जिसमे बच्चों ने बहुत उत्साहपूर्वक उत्तर दिए | बच्चों को गतिविधि में अपनी पसंदीदा कहानी की पुस्तक के पोस्टर बनाने को कहा गया | अंत में बच्चों को हिंदी कहानियों जैसे अकबर बीरबल, पंचतंत्र, तेनलीरमन आदि को पढ़ने एवं उससे मिलने वाली सीख का अपने जीवन में उपयोग करने की सलाह दी गयी| प्राइमरी कोऑर्डिनेटर संगीता बत्रा जी ने कार्यक्रम को बहुत सराहा और बच्चों से हर भाषा का सम्मान करने को कहा