Affiliation No: - 2132980 | Period: - 01.04.2020 to 31.03.2023 | School Code: - 71048 | Affiliated till Senior Secondary

Admission Open 2023-24
Enquire Now

हिंदी विषय पर ब्लॉग

हिंदी विषय पर ब्लॉग

मेरा नाम सहज सलूजा है | मैं कक्षा तीन सेठ आनंदराम जैपुरिआ स्कूल का विद्यार्थी हूँ | यह मेरा हिंदी विषय पर पहला ब्लॉग है | आज मैं आपके साथ अपना कुछ अनुभव साँझा करना चाहता हूँ | मेरा आज का ब्लॉग हिंदी विषय पर है हिंदी हमारी राष्ट्रभाषा है हमे इसका सम्मान करना चाहिए तथा हमें अपनी भाषा पर गर्व करना चाहिए | मैंने अपनी हिंदी की कक्षा में बहुत कुछ नया सीखा है जैसे मुहावरे | मुहावरे के प्रयोग से वाक्य को सुन्दर रूप दिया जा सकता है हमने अपनी कक्षा में मुहावरे के प्रयोग से कहानी लेखन भी किया जिसमें मेरी हिंदी की अध्यपिका जी (श्रीमती निधि सरीन ) ने मार्गदर्शन किया | मेरी कहानी का कुछ हिस्सा – ” एक बार की बात है एक लड़की अपने माता पिता के साथ रहती थी | वह अपने दोस्तों में अन्धो में काना राजा थी पर अपनी बात की धनी थी | वह अपने माता पिता की आँख का तारा थी | एक दिन वह जंगल घूमने गयी वहां उसके सामने एक शेर आ गया और पीछे एक बाघ आ गया उसके लिए आगे कुंआ पीछे खायी वाली बात हो गयी | उन्हें देख कर उसके हाथ पांव फूल गए | वह किसी तरह अपनी जान बचा कर नौ दो ग्यारह हो गयी | “

 

 

हमने अपनी कक्षा में इमोजी से मुहावरे बनाने की गतिविधि को बहुत ही अच्छे से किया |


मैं अपने ब्लॉग के माध्यम से आप सभी का धन्यवाद करना चाहता हूँ आप सभी ने हमें आगे बढ़ने का साहस दिया |
आपके कीमती समय के लिए धन्यवाद |

सहज सलूजा
तीसरी स

Share this post